फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में भ्रष्टाचार का विरोध करेंगे वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। एसडीएम और तहसील कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बार एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। बार की बैठक में प्रत्येक गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर भ्रष्टाचार विरोध दिवस मनाने का प्रस्ताव पास किया गया और इसकी जानकारी एसडीएम को दी।
विज्ञापन

बार के अध्यक्ष उदय नरायन तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तहसील व एसडीएम कार्यालय में कार्यरत लिपिकों के आचरण पर चर्चा हुई। सभी पटलाें पर धन उगाही के मुद्दे पर वकीलों ने नाराजगी जताई। बार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में स्थानीय प्रशासन पर विफल रहने का आरोप लगाया। इससे पूर्व अधिवक्ता मही नाथ त्रिपाठी की अगुवाई में वकीलों ने तहसील परिसर की सफाई कर स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया। बार के पदाधिकारियाें ने मही नाथ त्रिपाठी को सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एडवोकेट बाल कृष्ण त्रिपाठी भगवती प्रसाद लाल पुरुषोत्तम प्रसाद मिश्रा, महाबीर दुबे, हरिभान सिंह, प्रेम नरायन सिंह, राजमणि पांडेय, अनिल सिंह, सुरेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें