बस्ती। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को शिक्षक भवन पर हुई। इसमें शिक्षकों ने पेंशन व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करे। इसके लिए संघ ने चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी।
पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू कराने के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ मुखर है। शुक्रवार को शिक्षक भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को लागू कराने के लिये संघ 13 नंवबर को डीएम कार्यालय पर आंदोलन करेगा, जबकि 20 अक्टूबर को सभी ब्लाको में बैठक कर पीएम को संबोधित पत्र रजिस्टर्ड डाक से भेजा जाएगा। सरकार को हर हाल में पुरानी पेंशन योजना लागू करनी ही पड़ेगी। इसके अलावा जिलाध्यक्ष ने पदोन्नति, दिवगंत शिक्षकों के परिवार से किसी सदस्य की शिक्षक के रूप में नियुक्ति, शिक्षामित्रों के मानदेय आदि मुद्दे पर भी चर्चा की। जिला मंत्री शिवकुमार तिवारी ने शिक्षक वेटेज पूर्व की भांति लागू करने की मांग की।
बैठक में वाल्मीकि सिंह, अभय यादव, मुहम्मद खालिद, राजकुमार सिंह, फैजान अहमद, रामप्रकाश, विनोद यादव, देवेंद्र वर्मा, अखिलेश मिश्र, दिवाकर सिंह, अंबिका पांडेय, सुर्दशन प्रसाद त्रिपाठी, दिनेश वर्मा, चंद्रभान चौरसिया, उमाशंकर मणि, प्रमोद तिवारी, वागीश पाठक, रुक्मिणी वर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।