बस्ती। जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता के पहले दिन किसी भी विद्यालय की टीम न पहुंचने के कारण जीजीआईसी की टीम को वाकओवर मिल गया और वह बिना मैच खेले ही प्रतियोगिता की विजेता बन गई।
इसके पूर्व जनपदीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य देवबाला पांडेय ने किया। दोपहर एक बजे तक जिले के किसी भी विद्यालय से हॉकी टीम नहीं आई, ऐसे में जीजीआईसी की टीम को वाकओवर दे दिया गया। इस तरह अन्य टीम के अभाव में जीजीआईसी की टीम को विजेता घोषित किया गया। टीम में शबा, रूबी, एकता चौधरी, शिवांगी, साक्षी, पलक, नेहा शामिल रहीं।
इस मौके पर कालेज की खेल अध्यापिका सुषमा श्रीवास्तवा, नीलम सिंह, कुमकुम श्रीवास्तवा, सबीहा, रिंकी, दिव्या, कविता, ललिता, प्रिया, गीता, बच्ची देवी, शैलेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।