फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन आरईएस को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रमुख सचिव और विशेष सचिव के बाद सीडीओ ने भी लोहिया समग्र ग्रामों की दयनीय स्थिति के लिए परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, बीडीओ और नोडल अधिकारी को जिम्मेदार माना है। सीडीओ ने बहादुरपुर ब्लॉक के समग्र ग्राम गोविंदपुर की निरीक्षण रिपोर्ट डीएम को दी है। दो दिन पहले किए गए निरीक्षण में सीडीओ मारकंडेय शाही को कुछ भी ठीक नहीं मिला। एक्सईएन आरईएस सहित कई को कारण बताओ और स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

सीडीओ ने 11 सितंबर को ब्लॉक बहादुरपुर के लोहिया समग्र ग्राम गोविंदपुर का अधिकारियोें साथ निरीक्षण किया। यह ग्राम वर्ष 2012-13 में चयनित किया गया और इसके नोडल जिला प्रोबेशन अधिकारी है। सीडीओ ने विद्युतीकरण का जायजा लिया। इस गांव में 190 परिवारों में मात्र 110 परिवारों को ही कनेक्शन दिए गए हैं। गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए, मगर खंभे नहीं नहीं लगाए गए। ट्रांसफार्मर तक नहीं लगाए गए। उसके बाद सीसी रोड और केसी ड्ऱेन के कार्यों का सत्यापन हुआ। दो साल में भी 120 मीटर सीसी रोड का निर्माण नहीं कराया जा सका। जबकि कार्यदाई संस्था आरईएस को धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों की सूची मांगी गई है। गांव में फकीर अहमद के घर के सामने लगा हैंडपंप गंदा पानी दे रहा है। मकतब पर लगा हैंडपंप खराब मिला। मनरेगा में कराए गए पांच कार्यों का सत्यापन एडीओ की टीम बनाकर करने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में 68 में मात्र 21 बच्चे ही मिले। आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति और खराब रही। यहां पर 67 में से मात्र 10 बच्चे ही मिले। इसके लिए डीपीओ को महिला कार्यकर्ता और सहायिका को नोटिस देने का निर्देश दिया गया। मस्जिद के पास लगा सोलर लाइट रात न जलने की शिकायत मिली। 45 शौचालयों में 13 का निर्माण हुआ। बीडीओ, एडीओ और पंचायत सेक्रेटरी को कैंप लगाकर निर्माण कराने के निर्देश दिए गए। इंदिरा आवास योजना में दो आवास का निर्माण मानक के अनुसार नहीं किया गया। सात लोहिया आवासों में दरवाजे, खिड़कियां, प्लास्टर और रंगाई-पुताई नहीं मिली। इसके लिए बीडीओ को सचेत किया गया। जिला विकास अधिकारी व डीपीआरओ से कहा गया कि वे जिम्मेदार कर्मियों से स्पष्टीकरण मंागे।

जिम्मेदार अधिकारी नहीं कर रहे गांव का भ्रमण: सीडीओ
सीडीओ ने बताया कि पीडी डीआरडीए और नोडल अधिकारी समग्र ग्रामों की मानिटरिगं नहीं कर रहे हैं। सीसी रोड की गुणवत्ता अत्यंत खराब है। निर्मित खड़जे बैठ गए हैं। नाली के ऊपर लगा ढक्कन दरक गया है। जगह-जगह नाली टूट गई है। कार्य अत्यंत निम्न स्तर का किया गया। एक जगह तो धन देने के बावजूद नाली नहीं बनाई गई। इसके लिए आरईएस के एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। गांव की साफ-सफाई अत्यंत खराब है। कहा कि शासन के निर्देश के बावजूद पीडी, डीडीओ, नोडल अधिकारी और बीडीओ गांवों का भ्रमण नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते ठीक से विकास कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें