फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित जल और गंदगी से गांव में फैला डायरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती/मानिक चंद। सल्टौआ ब्लॉक के कोठिली गांव में डायरिया से पीड़ित एक बच्ची की मौत के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टी गांव में पहुंच गई। टीम ने दिवंगत लड़की की मां और बहन को सल्टौआ स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। टीम के प्रभारी का कहना है कि दो को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। गांव में डायरिया गंदगी और दूषित जल के कारण फैला है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव के फू लचंद की पुत्री रागिनी और परिवार के दो अन्य सदस्य डायरिया रोग की चपेट में आए। शनिवार को रोग के चलते रागिनी ने दम तोड़ दिया। वहीं फूलचंद, उनकी पत्नी पार्वती, लड़की रेखा अब भी रोग की चपेट में हैं। रविवार को संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष के प्रभारी डॉ. राकेश मणि ने टीम के साथ गांव में स्थिति का जायजा लिया। बताया कि अगस्त महीने में जेई-एईएस रोग के निदेशक डॉ. एमके अग्रवाल के आने के समय भी बताया गया था कि कोठिली गांव में मात्र एक इंडिया मार्का हैंडपंप है जो पिछले पांच साल से खराब पड़ा है। इस पर उन्होंने जलनिगम के अधिकारियों से बात कर तत्काल इसे ठीक कराने को निर्देशित किया था। बावजूद इसके अभी भी हैंडपंप ठीक नहीं हुआ। बताया कि गांव के निरीक्षण में यह बात सामने आई कि गांव में गंदगी का अंबार लगा है। दो सफाई कर्मी कभी कभार आते हैं, जिसके कारण हर ओर गंदगी पसरी मिली। बीस फुट नीचे गड़े हैंडपंप से परिवार के लोग पानी पीते हैं, जिसके पास में ही नाली है। इससे रोग को बढ़ावा मिल रहा है।
बताया कि फूलचंद्र की पत्नी पार्वती और बेटी रेखा को सल्टौआ सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। बताया कि गांव में ग्राम स्वच्छता समिति के खाते से रुपये निकालकर एएनएम को अन्य निरोधात्मक उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराकर क्लोरीन की गोलियां भी वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें