फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमहट तट पर आज होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शनिवार को शहरी क्षेत्र में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कुआनो के अमहट घाट पर किया जाएगा। विसर्जन के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस शनिवार को अपरान्ह चार बजे पंचायती मंदिर मंगल बाजार से निकलकर पांडेय स्थित मारवाड़ी मंदिर जाएगा, वहां से वापस करुआ बाबा तिराहा होते दक्षिण दरवाजा, रोडवेज तिराहा, गांधीनगर, कंपनी बाग होते हुए अमहट घाट पहुंचेगा। यहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। शहरी क्षेत्र के पुलिस व्यवस्था प्रभारी सीओ सिटी राजेश भारती बनाए गए है। वे अपने सहयोगी मजिस्ट्रेट के साथ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार गौतम, और एसओ पुरानी बस्ती अखिलेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था आदि पर नजर रखेंगे। प्रत्येक मूर्ति के साथ सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे। शहरी क्षेत्र में 17 प्रमुख स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई है। प्रतिमा विसर्जन के दिन एसओ वाल्टरगंज रणधीर मिश्र, एसओ सोनहा बृजेश यादव, एसओ नगर गजेंद्र राय, एसओ कप्तानगंज रामरसीले त्रिपाठी, एसओ हर्रैया प्रदीप सिंह को भी लगाया गया है। इसके अलावा दंगा नियंत्रक वाहन, फायर टेंडर, टीयर गैस आदि की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें