फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाग रहे बदमाशों की बाइक गड्ढे में गिरी, तीन पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर। अमौली में गुरुवार की रात बाइक में पेट्रोल डलाने के बाद पैसा मांगने पर दुकानदार से ही छिनैती का प्रयास करने वाले बाइक सवार बदमाशों को लोगाें ने पकड़ लिया। उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इनमें से एक का आर्म्स एक्ट में तो दो का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात बाइक पर सवार तीन बदमाश बाइक में पेट्रोल खत्म होने पर अमौली बाजार में एक गिमटी में पेट्रोल बेचने वाले बैजलपुर निवासी अलखनिरंजन के पास पहुंचे। उससे पेट्रोल मांगा। पेट्रोल बाइक में डालने के बाद रुपये मांगने पर बदमाशों ने अलखनिरंजन की जेब में ही हाथ डालकर उससे रुपये छीनने की कोशिश की। इतने में वह चिल्लाने लगा। उसी आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इधर, बदमाश भी भागने लगे। भागते समय अमौली में ही उनकी बाइक एक गड्ढे में फंसकर गिर गई। तब तक लोगों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। तीनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
परशुरामपुर पुलिस ने परशुपुर निवासी एक युवक रजनीश शुक्ल को शुक्रवार को आर्म्स एक्ट में चालान किया तो राजभवन और राकेश नामक दो बदमाशों का शांतिभंग में चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें