फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली खेलते निकली निशान शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन और रास्ते भर फूलों और रंगों की होली खेलते हुए 33वीं निशान शोभायात्रा निकली। इस यात्रा में महिलाओं-पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया। यह शोभायात्रा श्रीश्याम सेवा मंडल की ओर से निकाली गई।
विज्ञापन

मंडल के सचिव राजेंद्र मोदी ने बताया कि इस यात्रा से पहले मंगलवार की रात्रि में गौरीदत्त धर्मशाला मेें कीर्तन संध्या का आयोजन हुआ। शोभायात्रा धर्मशाला से निकलकर निशान उठाकर मंगलबाजार होते हुए निर्माणधीन त्रिदेव मंदिर पुरानी बस्ती तक गई। वहां पर भजन कीर्तन हुआ। उसके बाद बस से बस्ती से फैजाबाद होते हुए जयपुर खाटू धाम मंदिर राजस्थान के लिए रवाना हो गए। यहां पर आयोजित होने वाले सबसे बड़े फागुन मेले में लोग भाग लेंगे। इस यात्रा में प्रह्लाद मोदी, प्रदीप मोदी, गोपाल मोदी, संजय अग्रवाल, शोभा मोदी, पूजा मोदी, दीपू गोयल, विमल गोयल, साधना गोयल, रूपा अग्रवाल, चिंटू गाडिया, कल्लू मोदी, संजय मोदी, सोनू गाडिया, उमंग मोदी, अनुज मोदी, गोलू मोदी, नेम गायल, कोमल मोदी, गीता देवी, अरूण गाडिया, प्रेम कुमार मोदी, कमलेश मोदी, प्रेम टेकड़ीवाल, मनोज अग्रवाल, दीपचंद्र गोयल, श्याम सुंदर शर्मा और राजीव बर्नवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें