फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे युवक की नृशंस हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सल्टौआ। घोड़ारेहार उर्फ राजघाट रजया गांव में मंगलवार की रात एक युवक की सरिया से पीटकर नृशंस हत्या कर दिए जाने की सूचना मिली है। वारदात रात में तब हुई वह शराब के नशे में घर में घुस गया। हत्यारोपियोें ने हत्या के बाद खुद 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस इस मामले को संबंधों से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के रजया गांव निवासी बृजेश (40) मंगलवार की रात गांव के ही रामदुलारे के घर में घुस गया। वह शराब के नशे में था। घर में घुसते ही रामदुलारे, उसकी पत्नी और पुत्र विजय कुमार ने बृजेश को घेर लिया और सरिया और सब्बल से पिटाई करने लगे। पिटाई से बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई। बृजेश की मौत के बाद रामदुलारे ने स्वयं पुलिस कंट्रोल रूम को इस बात की सूचना दी और पुलिस के पहुंचने से पहले ही घर से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने रामदुलारे, उसकी पत्नी और पुत्र विजय के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने हत्यारोपी विजय और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना के बाद एसपी वीरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के बाबत एक-एक बिंदु की जानकारी हासिल की। एसपी ने फरार आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

पहले शराब पिलाई फिर कर दी हत्या
बस्ती। मृतक बृजेश के बड़े भाई राजेश कुमार पुत्र शिव प्रसाद ने वाल्टरगंज पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि मंगलवार को दिन में रामदुलारे ने हरदिया चौराहे पर बृजेश को शराब पिलाई और देर रात घर ले आए। घर आने के बाद ही रामदुलारे, उसका पुत्र विजय और उसकी पत्नी ने मिलकर सब्बल से पीटकर मार डाला। शोर सुनकर हम लोग रामदुलारे के घर पहुंचे तो बृजेश की मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई राजेश का कहना है कि हत्या की पृष्ठभूमि पहले ही बन चुकी है। बस मंगलवार की रात उसे अंतिम रूप दे दिया गया। उसने पुलिस से इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें