फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ पदाधिकारियों का एपीएन कालेज गेट पर धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एपीएन पीजी कॉलेज के छात्रसंघ महामंत्री आदित्य त्रिपाठी की अगुवाई में मंगलवार को कॉलेज गेट पर छात्रनेताओं ने अनिश्चित कालीन धरने की शुरुआत की। धरना में एपीएन पीजी कॉलेज के छात्रसंघ महामंत्री का साथ देने शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष आलोक पांडेय भी पहुंच गए। छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन को परीक्षाफल घोषित करने की चेतावनी दी। कहा कि जब तक उनकी मांगे मान नहीं ली जातीं, धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

सोमवार को एपीएन छात्रसंघ महामंत्री ने विश्वविद्यालय के छात्र विरोधी रवैए को लेकर महाविद्यालय प्रशासन को मंगलवार से अनिश्वितकालीन धरना की सूचना दी थी। मंगलवार को वह जब धरने पर बैठे तो उनके साथ एपीएन छात्रसंघ उपाध्यक्ष अभिनव उपाध्याय, कोषाध्यक्ष शीतला सिंह सहित कई अन्य छात्रनेता धरने पर बैठ गए। इसी बीच शिवहर्ष किसान पीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष आलोक पांडेय भी धरना में शामिल होने पहुंच गए। सभी छात्रनेता एपीएन महाविद्यालय के गेट पर अनिश्चित कालीन धरना दे रहे हैं।
आदित्य त्रिपाठी और आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से की जा रही अनियमितता से छात्र परेशान हैं। जिले के कई महाविद्यालयों पर सामूहिक नकल का आरोप लगाकर परीक्षा फल बाधित कर दिया गया है। छात्रों के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में भी भारी अनियमितता की गई है। जब तक छात्र-छात्राओं के साथ एकरूपता का व्यवहार नहीं किया जाता, सभी छात्रों का परीक्षाफल घोषित नहीं किया जाता, तब तक यह धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर छात्रनेता ऋषभ त्रिपाठी, आकाश सोनी, अमरमणि चंदन, अमरदीप, सत्येंद्र चौधरी, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें