फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुंकार रैली की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हिंदू युवा वाहिनी की ओर से 29 नवंबर को प्रस्तावित हुंकार रैली की तैयारी को लेकर मंगलवार को औसापुर दुर्गा मंदिर पर बैठक की गई। इसमें वक्ताओं ने हुंकार रैली की सफलता के लिए एकजुट होकर तैयारी में जुटने का आवाहन किया।
विज्ञापन

हियुवा के जिला मंत्री मनोज सिंह रघुवंशी ने कहा कि हुंकार रैली सपा सरकार को चेताने के लिए की जा रही है। वर्ग विशेष को खुश करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से बनाई जा रही नीतियों पर विरोध दर्ज कराने के लिए यह रैली आयोजित की गई है। महामंत्री संगठन बबलू यादव ने कार्यकर्ताओ से कहा कि वे गांवो में हिंदुओ को जागृति करें। तहसील महामंत्री शैलेंद्र चौबे और बाबा रामकुमार दास ने हुकार रैली के तैयारियों की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता घनश्याम प्रजापति और संचालन गिरजेश यादव ने किया।
इस मौके पर अजय मिश्र, विनय यादव, धीरेंद्र प्रताप सिंह, ईश्वरचंद, सुनील प्रजापति, धीरज सिंह, शिवशंकर गुप्ता भोला गुप्ता, सूर्य प्रकाश चौधरी, बबलू मिश्र, जगदीश, प्रदीप शर्मा, बाबा पल्टन दास, अतुल कुमार, विशाल कुमार, दिलीप मिश्र, शिवगोविंद त्रिपाठी, आज्ञाराम गुप्ता, गुलाब चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें