फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने दी पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोट साहब के निधन के बाद उनको श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। भाजपा ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरीश द्विवेदी ने कहा कि कोट साहब का पूरा जीवन क्षेत्र और समाज के लिए समर्पित था। वे एक स्वच्छ छवि के राजनेता होने के कारण पूरे क्षेत्र के अभिभावक थे।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने कहा कि कोट साहब जैसे नेताओं की देश को जरूरत है। उनके न रहने से इस क्षेत्र को ही नहीं, अपितु देश को भी काफ ी क्षति पहुंची है।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से यशकांत सिंह, गजेंद्र सिंह, सरोज सिंह, राजेंद्र, शीतला सिंह, सुशील सिंह, राजेंद्र नाथ तिवारी, लक्ष्मी प्रसाद शुक्ल, राजेश द्विवेदी, तपनाथ पांडेय, राकेश श्रीवास्तव, सत्येंद्र शुक्ल, आशीष शुक्ल, पप्पू शुक्ल, कुंदन लाल वर्मा, पवन कसौधन, अजय सोनी, नंद किशोर, रामसिंगार ओझा, सत्यराम चौधरी, काजू श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, विनय शंकर मिश्र, भावेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भानपुर तहसील और भिरिया बाजार में शोक सभा
भानपुर/सल्टौआ। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामनगर की भानपुर तहसील पर हुई आपात बैठक में पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण पांडेय के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक जताने वालों में ब्लाक अध्यक्ष इस्तखार अहमद, गुलाब दत्त पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, वीरेंद्र शाहनी, बाल कृष्ण मिश्रा, सुरेश पांडेय, विमल श्रीवास्तव, असमतुल्लाह, दीप चंद यादव अजय कुमार, करीम मो. हद्दीश, गनी मो. रमेश उपाध्याय शामिल रहे।
उधर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्वोत्तर रेलवे उपभोग परामर्शदात्री समिति के सदस्य विजय सिंह के नेतृत्व में भिरिया बाजार में शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई। कहा कि पूर्व विधायक ने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। वे तीन बार क्षेत्र के विधायक भी रहे। उनके निधन से उनको व्यक्तिगत आघात लगा है। शोक जताने वालों में प्रताप नारायण मिश्र, राम सजीवन चौधरी, राम सूरत गौतम, राम उजागिर गौतम, रामभारत यादव, विजयसेन सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, लालमन, षिव प्रसाद चौधरी, राधेश्याम यादव शामिल रहे।
आम आदमी के हितों के प्रति समर्पित रहे कोट साहब
बस्ती। कांग्रेस के तीन बार विधायक रहे सुरेंद्र प्रताप नारायण पांडेय उर्फ कोट साहब के निधन से शोक की लहर है। महसो कस्बे में श्रद्धांजलि सभा कर कोट साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। सदर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गिरिजेश पाल ने कहा कि कोट साहब जीवन के अंतिम चरण तक आम आदमी के हितों के प्रति समर्पित रहे। तीन बार विधायक रहने के बाद 95 वर्ष की अवस्था में वे आखिरी क्षणों तक सक्रिय रहे। उनके निधन से कांग्रेस ने एक समर्पित नेता खो दिया है। वे स्वयं तो आजन्म कांग्रेसी थे ही उनका पूरा परिवार कांग्रेस को समर्पित है। श्रद्धांजलि सभा में सिद्धराम शुक्ल, गोपाल यादव, राम शरण पांडेय, ओम चंद्र विश्वकर्मा, जयश्री प्रसाद, राजबली यादव, राम कुमार यादव, चंद्रेश, नवनीत सिंह, चंदन पाल, हरिश्चंद्र पाल, त्रिलोक सिंह, प्रहलाद गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता आदि ने श्रद्धांजलि दी।
ओझागंज बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक सभा कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के महामंत्री अमर देव सिंह, रामचंद्र शुक्ल, रियाज अहमद, हरिमंगल सिंह, श्रवण कुमार सिंह, उदय भान, अशोक कुमार सिंह, अंजू सिंह, तुलाराम वर्मा, खदेरू प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें