फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार तक सज जाएंगे भव्य दुर्गा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर में दुर्गा पूजा उत्सव के लिए पंडालों को अंतिम रूप देने में कारीगर जुटे हैं। दुर्गा पूजा समितियों की माने तो मंगलवार तक पंडाल बनकर तैयार हो जाएंगे। आठ अक्टूबर को अधिकांश पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हो जाएंगी।
विज्ञापन

बस्ती शहर में दुर्गा पूूजा महोत्सव तब जोर पकड़ता है जब पूरे देश में यह समाप्त हो जाता है। दशहरा के दिन पूरे देश में दुर्गा पूजा समारोह का समापन हो जाता है, मगर बस्ती शहर में दुर्गा पुजा समारोह का समापन पूर्णमासी को होता है। शहर में दो स्थानों पर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बनाए जाते हैं। कंपनी बाग और महरीखांवा मोहल्ले के निकट बनने वाले दुर्गा पंडाल की भव्यता देखते ही बनती है। गौर करने वाली बात यह है कि दोनों पंडालों का निर्माण झारखंड के मुस्लिम कारीगर करते हैं। इनका निर्माण सितंबर में ही शुरू हो गया था। नवयुवक संघ हंगामा कमेटी के कोषाध्यक्ष अभिनव मणि त्रिपाठी बताते हैं कि महरीखांवा के निकट स्थापित होने वाली दुर्गा प्रतिमा पंडाल का निर्माण आठ अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। प्रतिमा भी उसी दिन आ जाएगी। 10 को प्रतिमा का विधिवत पूजन-अर्चन होगा। आयोजन पर सात से आठ लाख तक का खर्च आता है। रोड लाइट फैजाबाद से मंगवाई जाती है। बहरहाल पंडाल निर्माण और बिजली सजावट का कार्य शहर के प्रमुख दुर्गा पूजा प्रतिमा स्थापना स्थल पर तेजी से चल रहा है। भूअर निरंजनपुर, जिला अस्पताल के सामने नंदानाथ की और गांधीनगर में स्थापित होने वाली प्रतिमाओं के लिए पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

पहले दिन मंदिरों पर जुटे श्रद्धालु
नवरात्र के पहले दिन जिले के दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। भानपुर के बैडंवा समय माता मंदिर, बलुआ समय माता मंदिर, पुरानी बस्ती के काली मंदिर, आवास विकास के काली मंदिर, डारीडीहा के दुर्गा मंदिर और भदेश्वरनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां दुर्गा की आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें