बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर पेंदा निवासी एक पशुपालक को जिला स्तरीय उन्नतिशील पशुपालक का पुरस्कार मिला है। उन्हें पुरस्कार के रूप में 20 हजार का चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।
शिवपुर पेंदा निवासी दीपक सिंह ने दुग्ध उत्पादन में कामयाब सफर तय किया है। उनके पास उन्नतिशील नस्ल की 76 गाएं हैैं। जो प्रतिदिन 350 लीटर दूध देती हैं। दुग्ध उत्पादन में बेहतर योगदान करने के कारण इनका चयन उन्नतिशील जिला स्तरीय पशुपालक के रूप में किया गया। राजकीय पशु चिकित्सालय कप्तानगंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश कुमार वर्मा ने बताया कि दीपक सिंह को मनवर महोत्सव के दौरान लघु सिंचाई और पशुपालन मंत्री राज किशोर सिंह ने सम्मानित किया। उन्हें 20 हजार रुपये का प्र्रोत्साहन चेक और प्रशस्ति पत्र सौंपा गया। पुरस्कार मिलने के बाद दीपक ने कहा कि सरकार ने उनका मनोबल बढ़ाया है। आने वाले दिनों में वह अपने दुग्ध व्यवसाय को और आगे बढ़ाएंगे।