फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की चार दिन छुट्टी, संकट में मार्च क्लोजिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वित्तीय वर्ष के अंतिम हफ्ते में चार दिन छुट्टी ने अजीबोगरीब स्थिति पैदा कर दी है। इसका सीधा असर फाइनेंसियल क्लोजिंग पर पड़ रहा है। इससे राजस्व या कर वसूली का लक्ष्य पूरा होने में दिक्कत आ रही है। साथ ही दुकानदारों, व्यवसायियों, नौकरी पेशा लोगों के अलावा आम आदमी भी कहीं न कहीं छुट्टियों के चलते परेशान है। बीएसएनएल, आरटीओ समेत कुछ विभाग वैकल्पिक उपाय भी किए हैं। छुट्टी के दिन भी काउंटर चालू रखने के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में अफसरों पर बजट शून्य करने और लक्ष्य की पूर्ति का दबाव है। इतने सारे अवकाश पड़ जाने से अफसरों की नींद उड़ गई है। अवकाश को लेकर विद्युत, वाणिज्यकर, बीएसएनएल और आरटीओ कार्यालय के अफसर सबसे अधिक परेशान हैं। आरटीओ देवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कार्यालय पर राजस्व वसूली को लेकर अधिक दबाव है। ऐसे में इतने सारे अवकाश एक साथ पड़ जाने से दिक्कतें और बढ़ गई हैं। बताया कि राजस्व बढ़ाने के लिए 29 से 31 तक कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है। हालांकि 29 को गुड फ्राइडे और 31 को रविवार है। इन दिनों में अन्य कार्य दिवसों की तरह सभी कार्य होंगे। प्रवर्तन का कार्य भी जारी रहेगा। विद्युत वितरण प्रथम के अधिशासी अभियंता एके राय कहते हैं रात-दिन सिर्फ राजस्व की चिंता सता रही है। इसे लेकर रात को नींद नहीं आती। सपने में भी राजस्व वसूली का लक्ष्य दिखाई देता है। कहा कि अगर एक साथ इतने सारे अवकाश न पड़े होते तो थोड़ी राहत मिल जाती। भरपाई करने के लिए गुड फ्राइडे यानी 29 मार्च और रविवार यानी 31 मार्च को भुगतान कार्यालय खुले रहेेंगे। उपभोक्ता विद्युत बकाए का भुगतान कर सकते हैं। यही हाल बीएसएनएल के महाप्रबंधक एमएन उपाध्याय का भी है। उन्होंने कहा कि अवकाश की भरपाई करने के लिए संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, हर्रेया, बांसी और डुमरियागंज के सभी भुगतान एवं सामग्री विक्रय पटल 24 व 31 को पड़ने वाले रविवार के दिन भी खुले रहेंगे। वहीं व्यापारी प्रह्लाद मोदी, कमलेश मोदी, आनंद राजपाल, गौतम राजपाल आदि ने बताया कि अधिक अवकाश पड़ जाने से उनके व्यवसाय पर असर पड़ेगा। बैंक के न खुलने से लोग लेनदेन नहीं कर सकेंगे।

इन दिवसों में बंद रहेंगे कार्यालय
प्रशासन की ओर से जारी किए गए अवकाश कल्ेंाडर में 26 को होलिका दहन, 27 को होली और 29 को गुडफ्राइडे का अवकाश है। इसके अतिरिक्त 31 मार्च को रविवार है। इन सभी दिवसों में सरकारी कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें