फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई के चावल की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सीएमआर चावल की गुणवत्ता को लेकर हाय तोबा मचाने वाली एफसीआई की कलई खाद्य विभाग के अफसरों के निरीक्षण में खुल गई। एफसीआई ने जो चावल रेलवे रैक से मंगाया उसकी गुणवत्ता यहां के चावल से खराब पाई गई। अफसरों की टीम दोनों चावलों का नमूना लेकर गुणवत्ता का परीक्षण विशेषज्ञों से कराने में जुटी है। साथ ही विभाग शासन को रिपोर्ट भेजने की तैयारी भी कर रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को आरएमओ राममूर्ति वर्मा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी विपिन राय, सदर के एसएमआई अजय विक्रम सिंह, विक्रमजोत के गोविंद उपाध्याय, हर्रैया के यूपी सिंह और कुदरहा के एसएमआई अरविंद कुमार दुबे की टीम रेलवे रैक से आए चावल की गुणवत्ता की जांच करने रेल हेड और एफसीआई के पेढ़ा में एसडब्लूसी गोदाम पर गए। बकौल आरएमओ जो चावल एफसीआई ने गरीबों के बीच बांटने के लिए मंगाया और जिस सीएमआर चावल को एफसीआई ने गुणवत्ता को खराब बता कर रिजेक्ट कर दिया, जब दोनों की गुणवत्ता को देखा गया तो प्रथम दृष्टया रैक का चावल सीएमआर चावल की अपेक्षा खराब है। बताया कि इससे पहले जो चावल एफसीआई ने रैक से मंगाया था, उसकी भी गुणवत्ता यहां के चावल से बहुत अच्छी नहीं थी। बताया कि एफसीआई गुणवत्ता के नाम पर दो लाट सीएमआर चावल रिजेक्ट कर चुकी है। बताया कि दोनों चावल की गुणवत्ता का परीक्षण कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें