फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने पकड़ा नौ ड्रम केरोसिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मंगलवार को कालाबाजारी के लिए जा रहे नौ ड्रम मिट्टी का तेल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के. बालाजी और डीएसओ पूरन सिंह की टीम ने पकड़ लिया। यह छापेमारी मुखबिर की सूचना पर की गई। तेल कप्तानगंज के लिए जा रहा था। मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि फोन पर सूचना मिली कि पांडेय बाजार में मिट्टी तेल की कालाबाजारी हो रही है। सूचना का संज्ञान लेकर डीएसओ, पूर्ति निरीक्षक कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव, जिलाजीत, अरशद खां और राजस्व कर्मचारी के साथ छापेमारी की गई। पता चला कि ड्रम में भरा तेल डुमरियागंज रोड की ओर जा रहा है। पीछा कर वाहन नंबर यूपी 51सी 5232 पर नौ ड्रम तेल पकड़ा गया। एक ड्रम में दो सौ लीटर तेल भरा था। पकड़े गए राजू उर्फ रामप्रकाश ने बताया कि यह तेल कप्तानगंज के किसी रवि मिश्र के यहां जा रहा है। बताया कि प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी हो रही है। डीएम से अनुमोदन मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें