बस्ती। उत्तर प्रदेश पंचायत सफाईकर्मी संघ की बनकटी ब्लाक इकाई का चुनाव रविवार को ब्लाक परिसर में अधिवेशन के दौरान हुआ। अध्यक्ष पद पर मो. कलीम और मंत्री पद पर सुरेंद्र यादव निर्वाचित घोषित किए गए।
इसके पूर्व अधिवेशन का शुभारंभ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सह शाखा के अध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ल ने किया। परिषद के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा और जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का निदान एकजुट होकर संघर्ष करने से होगा। 21 नंवबर को लखनऊ रैली में शामिल होने का आवाहन करते हुए कहा कि इस बार आरपार की लड़ाई होगी। इसके बाद चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राम अधार पाल की देखरेख में सफाई कर्मचारियों की बनकटी कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। अध्यक्ष और मंत्री के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार यादव, आडीटर पद पर इंद्रप्रकाश, कोषाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार चुने गए। चुनाव अधिकारी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य, जिला कोषाध्यक्ष अतुल कुमार पांडेय, कर्मचारी नेता रणविजय सिंह, फूलचंद्र राजभर, पप्पू, रामसहाय आदि मौजूद रहे।