बस्ती। मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत किसान सर्वोदय इंटर कॉलेज रायठ में नौवीं की छात्रा रुमन को एक दिन के लिए प्रधानाचार्या बनने का अवसर मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज सिंह ने अपने प्रशासनिक और शैक्षणिक दायित्व रुमन को सौंपते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक अपनी कुर्सी पर बैठाया और बधाई दी।
डॉ. सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और स्कूल प्रशासन के प्रति जागरूकता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आगामी दो अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। शिक्षक अजय राव, डॉ. राम हरीश मौर्य, नागेंद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, हरिलाल, राकेश कुमार, नीरज वर्मा, प्रदीप पाठक, प्रदीप वर्मा, वीरेन्द्र कुमार, बुशरा, राजेंद्र यादव, रामनयन, जितेंद्र मौर्य और वी.के. चौधरी आदि ने बधाई दी। संवाद