फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक की डिकी से 55 हजार लेकर भागे टप्पेबाज

Thu, 23 Jan 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के पाकरडाड़ चौराहे पर एसबीआई शाखा के सामने खड़ी बाइक की डिकी से 55 हजार रुपये टप्पेबाज उड़ा ले गए।
विज्ञापन


जानकरी के अनुसार, बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 1:30 बजे मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खड़ौहा छबिलहा निवासी राम कृपाल ने लहरी स्थित भवन सामग्री की दुकान से गिट्टी, सीमेंट और सरिया आदि उधार लेकर घर बनवाया था। करीब 42 हजार रूपये बाकी था। राम कृपाल के अनुसार वही रकम वापस करने के लिए वह बैंक से रुपये निकाले थे।
विज्ञापन

रुपये निकाल कर बाइक की डिकी में रख दिया। इसके बाद बगल के एक वस्त्रालय पर कपड़ा खरीदने लगे। दुकान पर भुगतान देने के लिए डिकी से रुपये निकालने के लिए गए तो डिकी से पैकेट गायब था। मौके पर रा कृपाल ने डायल 112 को फोन कर सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लालगंज थाना प्रभारी सुनील गौड़ सीसीटीवी फुटेज व आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए जांच-पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें