फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निजी स्कूल के बस की टक्कर से 9 वर्षीय बालक की मौत

विज्ञापन
मृतक अर्नव द्विवेदी की फाइल फोटो
विज्ञापन
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के सल्टौवा ब्लाॅक के परसोहिया गांव में शनिवार की दोपहर एक निजी स्कूली बस की टक्कर से सडक किनारे खड़े नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रूधौली क्षेत्र के सुगिया निवासी अंकुर द्विवेदी का बेटा अर्नव द्विवेदी (9) परसोहिया स्थित अपने नाना के घर शनिवार की सुबह घूमने आया था। वह 3:20 बजे के करीब सड़क पर खड़ा था। उसी दौरान एक निजी स्कूल की बस आई और तेजी से उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी सल्टौवा ले गए, वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में राजेन्द्र प्रसाद पांडेय निवासी ग्राम परसोहिया की ओर से तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर संबंधित चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें