फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन में फंसे हैं बस्ती के नौ छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
यूक्रेन में फंसे हैं जनपद के नौ छात्र
विज्ञापन

बस्ती। डीएम ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों व नागरिकों की वापसी में मदद के लिए स्थानीय स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया कि जो विद्यार्थी या व्यक्ति यू्क्रेन में हैं। उनकी सकुशल वापसी के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। अब कट्रोल रूम को नौ छात्र-छात्राओं के फंसे होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि इनकी सकुशल वापसी के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में तैनात आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन के मोबाइल नम्बर 7388893177 एवं ई-मेल आईडी ddmabasti@gmail.com पर संबंधित लोग जानकारी साझा करें ताकि इस सूचना को शासन की ओर से स्थापित कंट्रोल रूम को दी जा सके। उन्होंने बताया कि ऐसे व्यक्ति/विद्यार्थी के परिजन व्यक्तिगत जानकारी नाम, पता, संपर्क सूत्र की जानकारी भी दे सकते हैं। प्राधिकरण ऐसे लोगों के लिए तत्काल प्रभाव से सहायता के लिए तैयार है। अभी तक जिले के नौ छात्रों के यूक्रेन में होने की सूचना मिली है। उनकी सकुशल वापसी की कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें वापस लाया जाएगा। आपदा विशेषज्ञ की ओर से निरंतर उनके परिवारीजनों से संपर्क किया जा रहा है। वहीं, प्रदेश सरकार की ओर से यूक्रेन में फंसे उत्तर प्रदेश के छात्रों व नागरिकों के पारिवारिक सदस्यों की सुरक्षित वापसी के लिए हेल्पलाइन नंबर (05522) 1070 एवं 9454441081 जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें