प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर 89 मतदान कार्मिकों पर मुकदमा दर्ज
बस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगे 89 कार्मिकों पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। चुनाव ड्यूटी के प्रति लापरवाह इन कार्मिकों पर केस दर्ज कराने के लिए प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ राजेश प्रजापति की ओर से कोतवाली में देर शाम तहरीर दी गई थी।
चुनाव में लगे कार्मिकों का प्रशिक्षण तीसरे से शनिवार को को दो पालियों में सरला इंटरनेशल एकेडमी में हुआ। प्रशिक्षण में 20 पीठासीन अधिकारी, 36 मतदान अधिकारी प्रथम, 20 द्वितीय और 13 तृतीय के कार्मिकों ने हिस्सा नहीं लिया।
सीडीओ ने बताया कि इनके खिलाफ त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत निर्वाचन 2021 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।