फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निर्माण परियोजनाओं में 87 प्रतिशत की मिली प्रगति, कमिश्नर ने दिखाई सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं (सड़कों को छोड़कर) की समीक्षा शनिवार को आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने की। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधीन निर्माणाधीन परियोजनाओं की बिंदुवार जानकारी ली। इस दौरान 87 प्रतिशत बताई गई। इस पर मंडलायुक्त ने सख्ती दिखाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में शिथिलता कदापि क्षम्य नहीं की जाएगी। यदि लापरवाही सामने आई तो संबंधित कार्यदाई संस्था के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बताया गया कि मंडल में बस्ती की 144, सिद्धार्थनगर की 128 और संतकबीर नगर की 87 निर्माण परियोजनाएं लंबित मिली। मंडल में परियोजनाओं की प्रगति 86.96 प्रतिशत रह। उन्होंने कहा कि अवशेष लक्ष्य निर्धारित अवधि में पूरा करने में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं, उसे यथाशीघ्र शासन के गाइडलाइन के अनुसार हैंडओवर किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं में बजट न प्राप्त होने की दशा में उच्च स्तर पर पत्राचार अवश्य किया जाए। मंडल स्तरीय अधिकारी स्वयं भी विभागीय सीएमएस पोर्टल पर अद्यतन प्रगति निरंतर अवलोकित करें। जिससे जिले की रैकिंग प्रभावित न हो। संचालन उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या पूनम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें