फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शुभ मुहूर्त में 824 युवतियों का हुआ विवाह, खुब थिरके बराती

Tue, 16 Jan 2024 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में मंडप सजाया गया। यहां कुल 824 कन्याएं परिणय सूत्र में बंधीं। इनमें 40 मुस्लिम कन्याओं का निकाह कराया गया।
विज्ञापन


योजना के तहत विवाह करने वाली कन्या को खुशहाल गृहस्थ जीवन व्यतीत करने के लिए उनके खाते में 35,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा शगुन के तौर पर सरकार की ओर से बिछिया, पायल, बर्तन, ट्राॅली बैग, डिनर सेट आदि दिए गए हैं।

विवाह समारोह स्थल पर लोगों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा व ढोल के भी इंतजाम किए गए थे। विवाह में होने के वाले शगुन के तहत लोक परंपरा के मुताबिक गीत गाए गए। मांगलिक आयोजन से हर किसी के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। वैदिक मत्रोच्चार के बीच हिंदू युवतियों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। जबकि मुस्लिम युवतियों का निकाह कराया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल पर मौजूद जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि यह सीएम योगी की महत्वाकांक्षी योजना है। इसका लाभ जिले के लोगों को मिल रहा है। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में कुल 824 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। इनमें 40 मुस्लिम जोड़े शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें