फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में गोरखपुर को खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी में गोरखपुर को खिताब
विज्ञापन


बस्ती।
सरस्वती विद्यामंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राम बाग में रविवार को 30 क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। गोरखपुर की टीम ने विजेता तथा बस्ती की टीम ने उपविजेता का खिताब जीता।
अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 20 विद्यालयों की 25 टीमें हिस्सा ले रही हैं। रविवार को हुई प्रतियोगिता में बालिकाओं के (बाल वर्ग) में गोरखपुर की टीम को प्रथम स्थान तथा बस्ती को द्वितीय स्थान मिला। जबकि बालिकाओं के ही किशोर वर्ग में गोरखपुर प्रथम तथा सिद्धार्थनगर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। तरुण वर्ग में लखीमपुर खीरी की बालिकाएं विजेता बनीं। विद्यालय प्रबंधक अभय पाल, प्रधानाचार्य अरविंद, शारीरिक प्रमुख जगदीश ने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना तथा अतिथियों को वैज व स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया। क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख जगदीश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय खेलकूद की अब तक की उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। विद्यालय प्रबंधक अभय पाल ने आगंतुकों, खिलाड़ियों के प्रति आभार जताया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. नागरदास मिश्र, गौरी शंकर पांडेय, डॉ. दिलीप अस्थाना, भाजपा नेता अजय सिंह गौतम आदि लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें