फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विद्यालयों को निपुण बनाएंगे 75 एआरपी

Mon, 07 Apr 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारकर निपुण बनाने के लिए एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए शिक्षकों से आवेदन मांगा गया है। जनपद में एआरपी की 75 सीटों के लिए अब तक बेसिक शिक्षा विभाग को 164 आवेदन मिले हैं। परिषदीय शिक्षक ही इस पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। इनकों वेतन के अलावा मानदेय भी दिया जाएगा। सीडीओ की अध्यक्षता वाली समिति एआरपी का चयन करेगी। जल्द ही परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के हालात सुधारने के लिए शासन स्तर अनेकों प्रयास किये जा रहे हैं। विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों को गणित, अंग्रेजी, विज्ञान आदि विषयों में निपुण बनाने के लिए हर ब्लाक में पांच एआरपी की नियुक्ति की जाएगी। 75 एआरपी की नियुक्ति प्रस्तावित है। इनमें हिंदी, अग्रेंजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षक होंगे। एआरपी के लिए आवेदन केवल परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षक ही कर सकते है।
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए में एआरपी की नियुक्ति की व्यवस्था 2020 से शुरू हुई। पिछले बैच का कार्यकाल बीते 31 मार्च 2025 को समाप्त हो गया। नियम के मुताबिक पिछले सत्र में एआरपी रहे शिक्षक दोबारा इस पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसके के लिए नए आवेदकों के आवेदन हीं मान्य होंगे। आवेदन का शैक्षणिक अनुभव कम से कम पांच वर्ष का होना जरूरी है। अब तक विभाग को मिले 164 आवेदनों का सत्यापन किया जा रहा है। जल्द ही परीक्षा की तिथि की घोषणा होने की उम्मीद है। एआरपी का चयन सीडीओ की अध्यक्षता वाली समिति करेगी। समिति में बीएसए व डायट प्राचार्य शामिल होगे। एआरपी को निर्धारित विद्यालय में प्रतिदिन दो घंटा समय देकर पांच बच्चों को निपुण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें