फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वृद्ध पर आधीरात को हमला करने वाले बदमाशों पर केस

Mon, 07 Apr 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। थाना क्षेत्र के मलकैनिया गांव में शुक्रवार रात को लघुशंका के लिए उठे अधेड़ व्यक्ति पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मलकैनिया निवासी बलराम सिंह (65) शुक्रवार रात करीब दस बजे भोजन करने के बाद सोने चले गए थे। रात करीब 12 बजे लघुशंका के लिए उत्तर दिशा में घर की चहारदीवारी की तरफ गए। आम के पेड़ के पीछे छिपे बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर घर के लोग पहुंचे और लहूलुहान अवस्था में उन्हें सीएचसी ले गए। पुलिस ने घायल बलराम के बेटे आलोक सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें