बस्ती। 63 केवी का ट्रांसफाॅर्मर जलने से भानपुर क्षेत्र के करौता गांव के 65 घरों में बिजली गुल हो गई। गांव के वारिस अली ने बताया कि सोमवार को शाम को शिकायत ऑनलाइन की गई, पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
गांव के जाहिर मलिक, हारून अहमद, जमाल मलिक, अशरफ, अशफाक मोहम्मद, अनीस, अभिषेक, अलीमुल्ला, तौफीक अहमद, लवकुश चौधरी, शत्रुजीत सिंह आदि ने बताया कि चार दिनों से जला ट्रांसफाॅर्मर ठीक नहीं कराया गया। इससे मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहा है। पंखे नहीं चल रहे हैं। जेई मदन ने बताया कि जल्दी ठीक करा दिया जाएगा। संवाद