फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 630 केवीए का ट्रांसफार्मर जला, 200 घरों में छाया अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। कस्बे के करनपुर में लगा 630 केवीए का ट्रांसफॉर्मर सोमवार को अचानक धू-धूकर जलने लगा। देखते ही देखते उसके आसपास की केबल भी जलकर राख हो गईं। बिजली कर्मियों की घंटों की मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। 24 घंटे बीत जाने के बाद ट्रांसफॉर्मर न बदलने से 200 से ज्यादा घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बभनान के बिजली उपकेंद्र के टाउन फीडर से आपूर्ति के लिए करनपुर में 630 केवीए ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था। इससे करनपुर गांव, स्टेशन चौराहा, हर्रैया चौराहे तक बिजली आपूर्ति की जाती थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली न होने से जैसे-तैसे जरनेटर से काम चलाया जा रहा है। अवर अभियंता सुनील सिंह ने बताया कि दूसरा ट्रांसफॉर्मर लाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें