फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी ट्रेनें लेट, हलकान हैं यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसी को मुंबई तो कोई दिल्ली की तैयारी में
विज्ञापन

- देर रात तक यात्री करते रहे ट्रेनों का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। गोविंदनगर में ट्रेन क्रेन मशीन पलटने की घटना के बाद अप एवं डाउन ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया। इस रुट से आने जाने वाली सभी ट्रेनों का पहिया ठहर गया। इसके चलते यात्री हलकान हुए। कोई मुंबई के लिए तैयारी करके पहुंचा तो कोई दिल्ली की ट्रेन का इंतजार करते मिला। कई ट्रेनों की भीड़ स्टेशन पर जमा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के लिए कोई अलग से व्यवस्था नहीं की है।
हर्रैया निवासी रामवचन सूरत जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पता चला कि ट्रेन एक घंटे लेट है। वे बैठे रहे, मगर जब गाड़ी दो घंटे बाद भी नहीं आई तो बताया गया कि दुर्घटना के चलते ट्रेन आने का समय नहीं बताया जा सकता।
विज्ञापन

बांद्रा एक्सप्रेस से मुंबई जाने के लिए स्टेशन पहुंचे कप्तानगंज निवासी अजीजुर्रहमान ने कहा कि वे करीब ढाई घंटे से गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं, मगर यहां कोई यह बताने वाला नहीं है कि ट्रेन कब तक आएगी। परेशान हो गया हूं।
सोनहा निवासी किरन दूबे को दिल्ली जाना है। वे समय से वैशाली से यात्रा के लिए स्टेशन पहुंच गई, मगर आठ बजे तक ट्रेन का पता नहीं था। वे परिवार के साथ परेशान थीं। कहा कि रेलवे प्रशासन को इन स्थितियों में यात्रियों के लिए व्यवस्था बनानी चाहिए। कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

संतकबीर नगर से सूरत जाने के लिए स्टेशन पहुंची रोशनी परेशान हैं। उन्हें यह पता नहीं चल पा रहा है कि ट्रेन कब यहां आएगी। कहती हैं कि दुर्घटना हुई है। इसको भी बताने वाला कोई रेलवे कर्मी नहीं है। कम से कम सूचना दे दी जाए, जिससे यात्री परेशान न हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें