फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अंतिम एक घंटे में चार नंबरों से आए 55 कॉल, भेजी गई फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
- टेंट व्यवसायी नितेश की खुदकुशी का मामला, परिवार वालों के सामने पुलिस ने ऑन करवाई मोबाइल
विज्ञापन

- शनिवार को दुकान के अंदर फंदे से लटका मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अपनी दुकान के अंदर खुदकुशी करने वाले टेंट व्यवसायी नितेश के मोबाइल फोन पर चार नंबर पाए गए हैं, जिनसे उसके पास कई कॉल की गई है। उनमें से दो नंबर ऐसे हैं जिससे 55 बार कॉल आई है, लेकिन रिसीव नहीं हुआ है। एक नंबर पर उसने अपने हाथ से टैटू खुरचने की फोटो भेजी गई है। इनमें से एक नंबर उसी गांव की एक महिला का बताया जा रहा है। उन नंबरों के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। हालांकि परिवार के लोगों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है न ही किसी पर शक जाहिर किया है।
सोमवार को सुबह परिवार के लोगों को थाने पर बुलाया गया। परिवार के लोगों की मौजूदगी में मोबाइल का लॉक खोलवाया गया। ताकि मोबाइल के जरिए वजह के बारे में कुछ पता चल सके, जिसमें पाया गया कि शाम सात से आठ बजे के बीच चार नंबरों पर कई कॉल आई और की गई। मगर यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वे नंबर किसके थे। परिवार के लोग असमंजस में हैं। पिता राधेश्याम ने बताया कि अभी वह लोग क्रियाक्रम में व्यस्त हैं। बाद में जो उचित होगा वह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि थानाक्षेत्र के परमेश्वरपुर निवासी नितेश कुमार (23) पुत्र राधेश्याम कुदरहा लालगंज मार्ग पर उजियानपुर में कई साल से बबलू टेंट हाउस नाम से दुकान चलाता था। नितेश दिन और रात दोनों समय टेंट हाउस पर ही रहता था। शुक्रवार को रोज की तरह नितेश रात लगभग नौ बजे घर से खाना खाकर दुकान पर सोने के लिए आया। शनिवार की सुबह जब काफी देर तक दुकान नहीं खुली तो आसपास के लोगों ने पहुंचकर शटर को उठाया। देखा कि नितेश का शव संदिग्ध अवस्था में दुकान के अंदर टेंट के परदे के टुकड़े के सहारे छत की कुंडी से लटक रहा था। पोस्टमार्टम में उसके बाएं हाथ पर बना टैटू ब्लेड से खुरचने का निशान पाया गया था। उसकी मोबाइल जिस स्थिति और एंगिल पर मोबाइल रखी मिली थी, उससे ऐसा लगता था कि मोबाइल में वीडियो बनाया गया है या लाइव रहकर फंदा लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें