फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी सरकार के लिए 55.57 फीसद वोटिंग

विज्ञापन
चुनाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

शहर की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं ने कोई खास उत्साह नहीं दिखाया। एक नगर पालिका परिषद और चार नगर पंचायतों के लिए कुल 55.57 प्रतिशत मतदान हुआ। शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया संपन्न होने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने चैन की सांस ली है।
बुधवार सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुए मतदान में नौ बजे तक इक्का-दुक्का लोग ही बूथों तक पहुंचे। मतदान के पहले दो घंटे में महज नौ फीसदी वोट पड़े थे। मौसम में गर्मी के साथ ही यह प्रतिशत 11 बजे बढ़कर 18.78 हो गया। दोपहर एक बजते-बजते 30 फीसदी तक वोटिंग हुई। तेजी तीन बजे के बाद आनी शुरू हुई। तीन बजे तक मतदान का प्रतिशत 44.27 का रहा। जबकि मतदान समय की समाप्ति तक वोट प्रतिशत बढ़कर 55.57 हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की चार नगर पंचायतों में सर्वाधिक मतदान हर्रैया में 79.19 और सबसे कम नगरपालिका परिषद बस्ती में 48.85 फीसदी हुआ। कुल 88,333 मतदाताओं ने वोट किया, जबकि संख्या 1,58,956 है। मतदान के कम प्रतिशत को देखकर कई प्रत्याशी सकते में रहे। स्थानीय चुनाव होने के नाते उम्मीद थी कि मतदाता वोटों की बारिश करेंगे। लेकिन सारे कयास धरे के धरे रह गए। सबसे अधिक कंजूसी नगरपालिका क्षेत्र के मतदाताओं ने दिखाई यहां 1,07,583 में से महज 52,551 ने ही मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि सबसे अधिक यहीं से ही मतदान होने की संभावना जताई जा रही थी। शहर के वोट का प्रतिशत 48.85 का रहा। रुधौली नगर पंचायत जहां पर पहली बार चुनाव होने जा रहा था और उम्मीद थी कि जमकर वोट पड़ेंगे पर 16,413 वोटर के सापेक्ष मात्र 10,721 ने ही मतदान किया। मतदान का प्रतिशत 65.32 फीसदी रहा। तीसरे स्थान पर बभनान रहा, जहां पर मात्र 7887 मतदाताओं ने ही वोट किया, यहां पर मतदाताओं की संख्या 11,226 की है। 70.26 फीसदी मतदान होने की जानकारी है। इसी तरह चौथे स्थान पर रही बनकटी नगर पंचायत में पहली बार मतदान 16,791 को करना था मगर बूथ तक मात्र 11,676 ही पहुंच सके। इस तरह 69.54 प्रतिशत लोगों ने मतदान में भाग लिया। मतदान करने के मामले में हर्रैया नगर पंचायत की जनता अव्वल रही। यहां पर सबसे अधिक 79.19 फीसदी मतदान हुआ। वोटरों की संख्या 6943 और मतदान करने वालों की संख्या पांच बजे तक 6598 की रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें