फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत

विज्ञापन
चुनाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बभनान। 
विज्ञापन

नगर पंचायत चुनाव में बुधवार सुबह से लेकर शाम तक खूब गहमागहमी रही। बूथों पर शिकायत को लेकर सपा, बसपा, कांग्रेस और निर्दल अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने डीएम और एसपी के अलावा चुनाव आयोग तक की घंटी बजा दी। निर्दल प्रत्याशी अजीत पांडे उर्फ सोनू भैया ने कप्तानगंज के भाजपा विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल पर चुनाव में गड़बड़ी कराने की लिखित शिकायत डीएम और एसपी से की है। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन

बूथ संख्या सात प्राथमिक विद्यालय भटहा हाता में उस समय बवाल शुरू हुआ जब भाजपा प्रत्याशी प्रबल मालानी के पक्ष में विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल खुद बूथ पर पहुंच गए और किसी बात को लेकर पीठासीन अधिकारी से बहस करने लगे। इसी बीच निर्दल प्रत्याशी अजीत कुमार पांडेय, कांग्रेस प्रत्याशी सईद अहमद खान, सपा प्रत्याशी श्रीप्रकाश गुप्ता, बसपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी ने आचार संहिता का उल्लंघन एवं बूथ कैप्चरिंग को लेकर डीएम और एसपी के अलावा चुनाव आयोग से शिकायत कर डाली। शिकायत के बाद डीएम अरविंद कुमार सिंह और एसपी संकल्प शर्मा फोर्स के साथ दोपहर बाद मतदान का जायजा लेने बभनान पहुंच गए। इसी दौरान अजीत पांडेय ने डीएम और एसपी को लिखित देकर चुनाव में गड़बड़ी कराने की शिकायत की। अधिकारियों को प्रार्थना पत्र के अलावा बूथ पर हुए विवाद का वीडियो भी एसपी को सौंपा और कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने कहा कि जांचकर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें