संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) का व्यापारी महाकुंभ 23 मार्च को लखनऊ में आयोजित होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शिरकत करेंगे।
व्यापारी महाकुंभ में प्रांतीय पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के साथ व्यापारी मुद्दों पर चर्चा होगी। व्यापारी हित में रणनीति तैयार की जाएगी। कार्यक्रम में जनपद के 50 से अधिक व्यापारी शिरकत करेंगे। व्यापारी महाकुंभ में अधिक से अधिक व्यापारियों को भाग लेने का आह्वान करते हुए व्यापार मंडल के संरक्षक आनंद राजपाल ने कहा कि आज व्यापारी ऑनलाइन व्यापार समेत अन्य समस्याओं से जूझ रहा है।
महासम्मेलन में समस्याओं से निजात के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन मार्केटिंग को रेगुलेटिंग एक्ट के तहत लाने के लिए संगठन लगातार प्रयास कर रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म करने और मंडी शुल्क को 05 प्रतिशत करने के लिए संगठन प्रयासरत रहा है।
व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी सूर्य कुमार शुक्ला ने कहा कि व्यापारी महाकुंभ का भविष्य में व्यापारी हित में दूरगामी परिणाम देखने को मिलगा।
व्यापारी महाकुंभ में शपथ ग्रहण के साथ व्यापारी हित में गतिविधियों की रणनीति तैयार की जाएगाी। उन्होंने कहा कि आने वाला समय व्यापारियों के लिए संघर्ष भरा है। व्यापारियों को संगठित होकर समस्याओं का समाधान खोजना होगा।