फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिल है छोटा सा.. छोटी सी आशा पर झूमे लोग

Sun, 23 Mar 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय गजियापुर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। प्राथमिक विद्यालय गजियापुर के परिसर में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ ग्राम प्रधान और शिक्षक नेताओं ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अक्षिता, अल्फिया, प्रियांशी आदि ने दिल है छोटा सा.. छोटी सी आशा गीत प्रस्तुत मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
छात्रा शिखा, पीहू, रोशनी, सारिका, साक्षी, सृष्टि, मानसी ने सरस्वती वंदना और प्रिया, शशि, माही, मोहिनी, प्रियांशी, सलोनी और अनुष्का ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सुशांत, विवेक, राधिका आदि ने विकास गीत, प्रिया, सलोनी ने राधा-कृष्ण गीत की शानदार प्रस्तुति दी। असर्वेश, आदित्य, आदर्श, राज, आदि द्वारा छोटे सपने हों सपने तो अपने हों गीत और राज, आदर्श, सरस, आदित्य, सर्वेश, पीहू, प्रिया, रोशनी, सलोनी ने सोशल मीडिया से संबंधित नाटक प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार, शिक्षिका एकता सिंह, मधु सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ और बैज लगाकर स्वागत किया। इस दौरान शिक्षक नेता रामसागर वर्मा, संतोष कुमार शुक्ल, राजकुमार तिवारी, सत्यराम वर्मा, गिरजेश बहादुर सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन योगेश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें