बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित प्रेरणा स्थल के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए जिले से 50 रोडवेज बसें मंगलवार को भेज दी गईं। एआरएम की अगुवाई में चार्टर व्यवस्था में शामिल बसों को लखनऊ के लिए क्रमवार रवाना किया गया।
बताया गया कि लखनऊ पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए रोडवेज की 50 बसों की मांग हुई थी। 25 दिसंबर के कार्यक्रम के लिए बसें सुबह नौ बजे क्रमवार रवाना की गईं। बताया गया कि वहां कार्यक्रम के समापन के बाद कार्यकर्ताओं को उनके जिले तक पहुंचाने के बाद ही डिपो में बसों की वापसी होगी।
वहीं 50 बसों के जाने से आम यात्रियों के सामने कई रूट पर संकट बढ़ा है। हालांकि एआरएम बस्ती डिपो आयुष भटनागर ने बताया कि अतिरिक्त बसें लगा दी गई हैं ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। संवाद