कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गढ़हा गौतम फ्लाई ओवर के निकट सोमवार की देर रात घने कोहरे में दो ट्रेलर आपस में टकरा गए। इस हादसे दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
बता दें कि बस्ती से अयोध्या की तरफ जा ट्रेलर रात में गढ़हा गौतम गांव के पहुंचा था तभी आगे चल रही ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर तेज होने की वजह से ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए। इसमें चालक चंद्रबली कुशवाहा निवासी गड़ोही थाना बाहरी जनपद सिहावल मध्य प्रदेश और दूसरे ट्रेलर के चालक अखिलेश निवासी समदहा थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे महराजगंज के चौकी प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज पहुंचावाया। घायल चालक चंद्रबली को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद