फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपडेट,,पेड़ से टकराई कार, हिमाचल प्रदेश के पांच यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से टकराई कार, हिमाचल प्रदेश के पांच यात्री घायल
विज्ञापन

महराजगंज/हर्रैया (बस्ती)। फोरलेन पर हर्रैया थाना क्षेत्र के भारत नगर के निकट रविवार तड़के कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। घटना में कार सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की टीम ने घायलों को सीएचसी हर्रैया भेजवाया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के रहने वाले अनिल नेगी अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार से बिहार के सीवान जिला जा रहे थे। रविवार को तड़के पांच बजे जैसे ही ये लोग हर्रैया थाना क्षेत्र के भारतनगर के पास पहुंचे तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना में अनिल नेगी (40), राहुल (25), विनय (23), अंकित (20) व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएचएआई के सेफ्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा ने बताया कि बड़ी घटना बच गई। झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें