फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

290 बूथों पर 4998 को लगा कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
290 बूथों पर 4998 को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

बस्ती। जनपद में कोरोना टीकाकरण के क्रम में रविवार को अवकाश के दिन भी 290 बूथों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान 290 बूथों पर 4998 को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई।
जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। वहीं, पहली डोज लगवा चुके लोगों को दूसरी डोज जल्द लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान में 530 लोगों को प्रीकॉशन डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। अभियान में 3128 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन की डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन कार्य हुआ। महिला अस्पताल में 47 को को-वैक्सीन व 54 को कोविशील्ड, जिला अस्पताल में 40 को कोविशील्ड और 60 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। बताया कि टीकाकरण बढ़ाने के लिए टीम घर-घर जाकर छूटे लोगों का वैक्सीनेशन कर रही है। इससे लोगों को सहूलियत भी मिल रही है। नोडल अधिकारी नगरीय डॉ. एके कुशवाहा व अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया के नेतृत्व में शहर के कहीं जगहों पर कैंप लगाकर वैक्सीनेशन हुआ। नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) से टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें