फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अंतिम दिन 4809 अभ्यर्थियों ने छोड़ी टीजीटी परीक्षा

विज्ञापन
परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की तरफ से प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दो पालियों में आयोजित हुई। दूसरे दिन कुल नामांकित 10454 परीक्षार्थियों में 4809 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 5645 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जिले के 21 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में सुरक्षा के लिए केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती रही।
विज्ञापन

जिले के एपीएन पीजी काॅलेज, बेगम खैर इंटर कॉलेज, खैर इंटर कॉलेज, श्रीहंस राज लाल इंटर कॉलेज, शिव हर्ष उपाध्याय कॉलेज समेत 21 केंद्रों पर बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में कुल 4253 परीक्षार्थी नामांकित थे। इसमे से 2352 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 1901 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह से द्वितीय पाली में कुल 6201 परीक्षार्थी नामांकित थे। उसमे से 3293 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 2908 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा पर्यवेक्षक तैनात रहे। सचल दल सभी केंद्रों का भ्रमण करते रहे। केंद्रों में मोबाइल अथवा दूसरे इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने की मनाही थी। डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि पहले दिन बुधवार कारे कुल नामांकित 13684 परीक्षार्थियों में 5691 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 7993 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कुल नामांकित 10454 परीक्षार्थियों में 4809 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 5645 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें