फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिस भर्ती परीक्षा में सभी रूटों पर दौड़ेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में आठ जून से शुरू होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। 17 केंद्रों पर 36,288 अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा और नकलविहीन आयोजन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, वहीं, परिवहन सुविधा बेहतर हो इसके लिए निगम सभी रूटों पर बसें चलाएगा। इसके लिए तैयारी तेज है।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जोनल और जिला स्तर के आब्जर्वर तैनात किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। यह परीक्षा तीन दिनों आठ जून, नौ जून और 10 जून तक दो-दो पालियों में सुबह 10 से 12 व सायं तीन से पांच बजे आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 36,288 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिले भर में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कड़ी निगरानी के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में 28 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रत्येक पाली में लगभग 481416 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सुदूर के अभ्यर्थी एक दिन पूर्व ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए निकलते हैं, ऐसे में बसों में भीड़ बढ़ेगी। सभी बसें ऑनरूट रहेंगी। इसके लिए एआरएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मार्ग पर प्रवर्तन दल भी तैनात रहेगा। इसके अलावा डीजल कम न हो 24 घंटे पंप खोलने के लिए निर्देशित किया गया है। बसों का रूटप्लान बनाने और आवश्यकता पड़ने पर रूट डायवर्जन के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन

एआरएम कल्पना श्रीवास्तव के अनुसार, परीक्षा के एक दिन पहले से बसें चयनित रूट पर चलेंगी। बस्ती से जाने वाले अभ्यर्थी और आने वाले अभ्यर्थी दोनों के लिए बसें आरक्षित रहेंगी, ताकि कोई परेशानी न हो। बस्ती डिपो में निगम की 103 और अनुबंधित की 33 बसें संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें