बस्ती। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आवास विकास में स्थित एक निजी स्कूल में एडूलीडर्स के सहयोग से 45 शिक्षकों को सुमन मिश्रा एडूलीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और उपहार देकर पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने बधाई दी।
डीआईजी ने कहा कि शिक्षकों का दायित्व है कि वे बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति के प्रति सचेत करें और जागरूकता फैलाएं। कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। बच्चों को खेलने का अवसर अवश्य दें। एडी बेसिक संजय शुक्ल ने कहा कि शिक्षक बच्चों को तकनीक के सहारे न छोड़कर उनका सर्वांगीण विकास करें। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र, प्रबंधक राजेश मिश्र, भाजपा नेता देवानंद पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद