फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीबीएसई 12वीं में हिंदी कोर की परीक्षा में 44 परीक्षार्थी अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जनपद के सीबीएसई परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को कक्षा-12 हिंदी कोर (कोड–302) विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल 2748 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 2704 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 44 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग बस्ती सहित कुल 11 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। इनमें सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग के 327 में से 3 छह विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सेंट जेवियर्स हाईस्कूल के 425 में तीन विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। श्रीराम पब्लिक स्कूल के 198 में से आठ विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
कपिल गंगा पब्लिक स्कूल के 317 में से आठ विद्यार्थी अनुपस्थित, द सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के 185 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि आरसीसी पब्लिक स्कूल में सभी 260 विद्यार्थी उपस्थित रहे। जागरण पब्लिक स्कूल के 153 में से एक विद्यार्थी अनुपस्थित, ओम्नी इंटरनेशनल स्कूल के 198 में से एक विद्यार्थी अनुपस्थित रहा। लिटिल फ्लावर्स स्कूल के 258 में से छह विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें