फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिविर में 42 दिव्यांगजनों को मिले प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। आदर्श नगर पंचायत बनकटी कार्यालय परिसर में शनिवार को समाज कल्याण, दिव्यांग सशक्तीकरण, महिला एवं बाल विकास तथा खाद्य एवं रसद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जनकल्याणकारी शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी के प्रतिनिधि इंजीनियर अरविंद पाल, मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय, विवेकानंद शुक्ला और भागवत प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
विज्ञापन

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद 42 दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाणपत्र वितरित किए गए। वहीं 24 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिह्नित किया गया। इस दौरान मो. हाफिज, वीरेंद्र गुप्ता, अतुल पाल, वसीम, दिनेश चौधरी, आशीष श्रीवास्तव, परवेज दुबे, विशाल, अजय अग्रहरी, बंटी, बृजेश यादव, भागवत यादव और राजेंद्र यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें