फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन पर दो ट्रक बिगड़े, दोपहर तक रेंगेते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

फोरलेन पर दो ट्रक बिगड़े, दोपहर तक रेंगते रहे वाहन
फुटहिया पर कर्मा देवी महाविद्यालय के पास घटना
फ्लाईओवर निर्माणाधीन होने से बढ़ता गया दायरा
गलियों से निकले छोटे वाहन, हलकान रहे बस यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/नगर बाजार। फोरलेन पर फुटिहया के पास सोमवार सुबह दो ट्रकों में गड़बड़ी आ गई। इसके बाद जाम लगने का दौर शुरू हुआ तो दोपहर तक वाहन रेंगते रहे। छोटे वाहन साइड के संपर्क मार्ग से किसी तरह अमहट पुल पहुंचे। इस दौरान उठ रही धूल की गुबार ने राहगीरों की मुसीबत बढ़ा दी। दोपहर करीब डेढ़ बजे स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के हाईवे पर कर्मा देवी महाविद्यालय के पास सोमवार सुबह करीब पांच बजे एक ट्रक खराब हो गया। दूसरी लेन के वाहन किसी तरह गुजर रहे थे कि इसी बीच अहमदाबाद से खाद्य तेल लादकर गुवाहाटी जा रहे ट्रक की कमानी टूट गई। बीच सड़क में दोनों लोड गाड़ियों के खराब हो जाने से दोनों तरफ छोटे-बडे़ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसकी वजह से सड़क की दोनों पटरियों पर करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालात ये थे कि कप्तानगंज से बस्ती पहुंचने में बसों को डेढ़ से दो घंटे लग रहे थे। यात्री खाने पीने के सामान व पानी के लिए परेशान दिखे। फुटहिया चौकी पर तैनात लल्लन यादव, राम करन चौहान, सुनील कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। ओवरलोड होने से क्रेन से भी खिंचाने पर खतरा था। ऐसे में दोनों ट्रकों के ड्राइवरों को बुलाकर वाहनों को बनाने वाले मिस्त्री को बुलाया गया। करीब दो घंटे बाद पहुंचे मेकैनिकों न वाहनों को बनाने का कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान रेंगते हुए वाहन गुजरने शुरू किए। करीब आठ घंटे बाद हालात सामान्य हो सके। इस बाबत पूछे जाने पर नगर थाना प्रभारी बनवारी राय ने बताया कि पुलिस मौके पर डटी रही। मैकेनिकों को भी बुला कर वाहनों को किसी तरह किनारे तक ले जाया गया। जाम हटवाने का पूरा प्रयास पुलिस करती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें