फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए संविदा के स्वास्थ्य कर्मचारी

विज्ञापन
सल्टौआ सीएचसी पर ज्ञापन सौपते संविदा कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती/भानपुर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार से स्वास्थ्य महकमे के संविदा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। जिससे जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय, ओपेक चिकित्सालय कैली, टीबी अस्पताल के साथ ही सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मरीज परेशान रहे।
विज्ञापन

कार्यकारी जिलाध्यक्ष अफजल हुसेन, महामंत्री डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार में बड़ी संख्या में संविदा कर्मियों ने हिस्सा लिया। मांगें न माने जाने के कारण कार्य बहिष्कार मंगलवार को भी जारी रहेगा। अफजल ने कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन, विशिष्ट सेवा नीति लागू करने, आउटसोर्सिंग, ठेका प्रथा पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों के लिए आंदोलन किया जा रहा है। डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि स्वास्थ्य संविदाकर्मी अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं लेकिन सरकार और जिम्मेदार अधिकारी अभी तक चुप्पी साधे हुए हैं।
इस दौरान डॉ. वीपी चौरसिया, डॉ. प्रदीप शुक्ल, डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. शिव विशाल सिंह, डॉ. संगीता, डॉ. राम प्रकाश, डॉ. धर्मेन्द्र चौधरी, शिव भूषण श्रीवास्तव, डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ. आमिष कुमार, राहुल श्रीवास्तव, डॉ. नफीस खान, शिव भूषण श्रीवास्तव, धर्मेंद्र यादव, गौहर अली, अरविंद कुमार, सत्येंद्र यादव, अवनीश श्रीवास्तव, सईद अहमद, यादवेंद्र यादव, शिवशंकर, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं भानपुर में हड़ताल का नेतृत्व आयुष चिकित्सक डॉ. अमिष कुमार ने किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. विवेक विस्वास को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर आयुष चिकित्सक डॉ. अजय शुक्ल, डॉ. कलीम अहमद, डॉ. उमैमा यासमीन, डॉ. पल्लवी, बीपीएम ईश्वर चन्द्र पाण्डेय, स्वामीनाथ, अम्बिका यादव, रवीन्द्र गौतम, विवेक यादव, अनुज प्रताप सिंह, मनवीर, सुनीता, माधुरी, प्रियंका अग्रहरि, अनुपम गौड, मेहरूनिशा, जसवंत सिंह,अरून कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
सल्टौआ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य केंद्र में तैनात संविदा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। आशा व स्वास्थ्य संविदा कर्मियों ने कामकाज ठप दिया। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन कुमार को दिया। इस मौके पर डॉ. पीके शुक्ल, डॉ. अजय कुमार, डॉ. अनीता गौड़, डॉ. दीपीका सचान, बीपीएम विजय कुमार चौधरी, सर्वजीत चौरसिया, राजेश चौहान, संतोष साहनी, पूनम दूवे, संगिनी पूनम त्रिपाठी, मंजू, गीता, आशा रीता, विमला, कृष्णावती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें