विक्रमजोत। शासन-प्रसासन पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए रालोद प्रदेश सचिव चन्द्रमणि पांडेय ने एसडीएम हर्रैया को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में समितियों पर शीघ्र यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की।
आरोप लगाया कि एक ओर जहां समितियों में यूरिया की किल्लत है तो दूसरी ओर उर्वरक दुकानों पर मनमाने दाम पर पिछले दरवाजे पर यूरिया दी जा रही है। उन्होंने प्रशासन को तीन दिन का समय देेते हुए चेतावनी दिया कि इसके बाद तहसील का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर रालोद नेता आशुतोष पांडेय, रविन्द्र सिंह, चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी, सत्यनारायण पांडेय, बृजेश यादव, अमरनाथ पांडेय, सुशील पांडेय, संजय मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।