मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक की
बस्ती। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने मंडल के आलाधिकारियों के साथ मंगलवार को बैठक की। लोकसभा चुनाव 2019 को सकुशल व पारदर्शिता पूर्वक संपन्न कराने तथा शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण, पोलिंग बूथों का रेशनलाइजेशन, मतदान के प्रति जागरूकता, स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सेमीनार आदि जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रभावी क्रियान्वयन अभी से ही शुरू कर दिया जाए। इस बार लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत बूथों पर वीवी पैट मशीन का इस्तेमाल किया जाना है। एक वीवी पैट मशीन से अधिकतम 1400 वेरीफिकेशन पर्चियां निकाली जा सकती हैं। ऐसे में प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1400 से अधिक नहीं होनी चाहिए। कहा कि बूथों पर एप्रोच मार्ग, बिजली, पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। सरकारी भवन की उपलब्धता में अनिवार्य रूप से पोलिंग बूथों को ं स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। मतदाताओं में जागरूकता के लिए एनएसएस, एनसीसी एवं अन्य संगठनों के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएं। कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह ने चुनाव तैयारियों से अवगत कराया। इस दौरान डीआईजी राकेश चन्द्र साहू, मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह, बस्ती डीएम अरविंद कुमार सिंह (बस्ती), सतंकबीरनगर डीएम मार्कण्डेय शाही, एसपी संकल्प शर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगजीत वर्मा सहित मंडल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।