संयुक्त शिक्षा निदेशक और सहायक निदेशक बेसिक के निर्देश पर एक दिन पहले एक साथ कराए गए स्कूलों के निरीक्षण में 40 शिक्षक गायब मिले। गायब रहने वालों में 34 महिला शिक्षक भी शामिल हैं। कुल 107 प्राइमरी और जूनियर स्कूलों का निरीक्षण 14 खंड शिक्षा अधिकारियों ने किया। सभी का वेतन रोका गया है। ओड़वारा स्थित जूनियर हाईस्कूल निरीक्षण में बंद मिला। स्कूल छोड़कर गायब रहने वालों में 10 शिक्षामित्र महिलाएं और एक महिला अनुदेशक हैं। भरवलिया प्राइमरी स्कूल में एक साथ चार महिला शिक्षामित्र गायब मिलीं।
जिन स्कूलों के शिक्षक निरीक्षण के दौरान गायब रहे, उनमें जूनियर स्कूल ऊंचगांव की अनुदेशक कंचनलता, ओड़वारा प्राइमरी स्कूल की शीला चौधरी, परसासूरत की योगमाया सिंह, भरवलिया की शशिकला चौधरी, प्रियदर्शिनी दुबे, अनीता व सरिता सिंह, मणिकपुरवा की सुमंत कुमारी, रानीपुर की अनिता सिंह, संसारपुर की सुनैना सिंह एवं मरवटिया बाबू प्राइमरी स्कूल की श्वेता। इसी तरह ऊंचगांव जूनियर स्कूल की पूनम वर्मा व दरकनंदा खातून, अनुपाखोर की किरन चौधरी व निधि शुक्ला, हरिहरपुर की सुरभि ओझा व जयश्री पाठक, तेलियाजोत की शाहिदा खातून, मड़वानगर की वंदना रानी मिश्रा व हिना कौसर, बेलहरा के रामदीन, कुसम्हा की पुनीता कुमारी एवं हरदिया बुजुर्ग की कुसुमलता गैर हाजिर रही। हवेलिया प्राइमरी स्कूल की सरिता रानी, मरवटिया आसरे की संगीता मौर्या, गंधरिया गजराज की रंजना कुमारी, परसासूरत की पूजा, दुदराज के रामनरेश यादव, भरवलिया की निर्मला, मोहिनी पाल व प्रियंका सिंह, कोड़रा के सुशील कुमार व जबीह खातून, करमा की राशिदा, सिहारी के रिजवाना अनवर, हाटा की रुक्मिणी वर्मा, सेंदुरिया की गरिमा सिंह और हरदिया बुजुर्ग प्राइमरी स्कूल की किरन का वेतन रोका गया है। एडीइ बेसिक डॉ. एसपी त्रिपाठी ने बताया कि इस तरह का अभियान निरंतर चलेगा।